img-fluid

डराने लगे कोरोना के आंकड़े, एक दिन में मिले 18,000 से ज्यादा मामले

March 06, 2021

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,11,92,08 तक पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटों में भारत में 18,327 नए मामले दर्ज किए गए और 108 लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं। देश के छह राज्यों में कोरोना के मामले ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली, में दैनिक कोरोनावायरस मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ देखा जाए तो भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है और 49 दिनों में कोरोनावायरस रोग (कोविद -19) के खिलाफ 1.90 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ गई है।

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है, इसके अलावा मुंबई में लोकल ट्रेन से हटाए गए प्रतिबंधों को भी फिर से लगाया जा सकता है। पूरे देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया है, जिसके पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वॉरियर्स को टीका लगाया गया था और अब दूसरे चरण में आम लोगों को टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के लोग और 45 से ऊपर के उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिन्हें गंभीर बिमारियां है। अब तक 1,94,97,704 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Share:

  • 15 को प्रश्नकाल के दौरान सिर्फ पहली बार के विधायक पूछेंगे सवाल

    Sat Mar 6 , 2021
    मप्र विधानसभा में होगा नया प्रयोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसंदी पर बैठेंगी महिला सभापति भोपाल। मप्र विधानसभा के मौजुदा बजट सत्र में कई नऐ प्रयोग देखने को मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आसंदी (सदन में अध्यक्ष की कुर्सी) पर महिला सभापति नजर आएंगी, वहीं 15 मार्च को प्रश्नकाल के दौरान सिर्फ पहली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved