img-fluid

हाइपरटेंशन में इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को हो सकता है खतरा

June 03, 2026

नई दिल्ली। आज के समय में व्‍यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से घिरा हुआ है उन्‍ही में एक शामिल है हाइपरटेंशन की समस्‍या । आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक या मानसिक रोग की चपेट में आता जा रहा है, उसे देखते हुए आपको किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए जैसे, दुनिया में ज्यादातर व्यस्क हायपरटेंशन (Hypertension) से जूझ रहे हैं या उनको खतरा है। इस मेडिकल कंडिशन के कोई लक्षण नहीं होते लेकिन लगातार ब्लड प्रेशर (High blood pressure) चेक करते रहने से इसका पता लगाया जा सकता है। आज इस लेख के माध्‍यम से आपको बतानें जा रहें हाइपरटेंशन की समस्‍या में इन चीजों के सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है ।

हाइपरटेंशन (Hypertension) के मरीजों को शराब की मात्रा पर भी कंट्रोल करना चाहिए, इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर (High blood pressure) बढ़ता है बल्कि दिल की बीमारी का रिस्क भी बढ़ जाता है। आपको शराब का सेवन बंद कर देना चाहिए। इसकी जगह कम मात्रा में जूस ले सकते हैं।
रोजाना आप कितनी चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक ले रहे हैं इसका भी ध्यान रखें। यह आपकी वेसेल्स को सिकोड़कर ब्लड प्रेशर बढ़ा देती है। आप इसकी जगह नारियल पानी (coconut water) का इस्तेमाल कर सकते हैं।



  • आपको हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) की समस्या है तो प्रॉसेस्ड फूड्स बिलकुल न खाएं। मीट, चिप्स, सोडा, कैन्ड सूप वगैरह आपकी सेहत के लिए बिलकुल अच्छे नहीं हैं।

    जितना हो सके खाने से चीनी की मात्रा को कम कर दें। चीनी शरीर के लिए हर तरह से नुकसानदायक होती है। इसमें किसी तरह का न्यूट्रिशन नहीं होता, साथ ही कैलरी में भी ज्यादा होती है। अगर आपको मीठा खाने का मन होता है तो आप डार्क चॉकलेट या फ्रेश फ्रूट्स खा सकते हैं।

    हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) के सभी मरीजों को सोडियम की मात्रा पर नियंत्रण करना चाहिए उनकी किडनी को नुकसान हो सकता है। ब्लड में सोडियम की ज्यादा मात्रा आपके शरीर पर बुरा असर डालती है। साथ ही ब्लड का प्रेशर बढ़ाती है। पोटेशियम रिच फूड्स जैसे केला, ब्रोकली शरीर में सोडियम की मात्रा का बैलेंस करती है।

    नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • पैर की नस चढ़ने पर करें ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

    Wed Jun 3 , 2026
    नई दिल्ली। आज के समय में कई मानव जीवन के स्‍वस्‍थ्‍य से संबंधित कई प्रकार की समस्‍याएं जिनमें एक है पैर की नस चढ़ जाना लेकिन यह एक आम समस्‍या है। आप तो जानतें ही हैं कि पैर की नस चढ़ (Leg jitters) जानें पर असहनीय दर्द होता है। नस चढ़ने से मांसपेशियों (Muscles) में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved