img-fluid

रात को सोने से पहले दूध पीना है बेहद फायदेमंद, हैरान कर देने वाले फायदे

October 16, 2026

नई दिल्ली। दोस्‍तों दूध हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और असरदार है यह हमें कई समस्‍याओं में राहत दिलानें का काम करता है । आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार दूध (milk) को संपूर्ण आहार माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है कि दूध का सेवन करना किस टाइम सही होगा और इससे फायदें मिलेंगे या नही जी हां दूध का सेवन दिन की बजाय रात में दूध (milk) पीना ज्‍यादा फायदेमंद है । इस लेख के माध्‍यम से हम आपको बताने जा रहें हैं रात को दूध पीने के स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी फायदें तो आइए, जानते हैं रात को दूध (milk) पीने के क्या है फायदे-

कैल्शियम (Calcium) की कमी को करता है दूर
हमारे दांतों और हड्डिीयों को कैल्शियम (Calcium) की जरूरत होती है। हर रोज गर्म दूध (milk) पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
दूध (milk) में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है। इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है। दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध (milk) से करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इसके साथ ही ये मांसपेशियों (Muscles) के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।



  • कब्ज (Constipation) की को दूर करनें में फायदेमंद
    अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है तो गर्म दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। ये पाचन (Digestion) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन्हें कब्ज (Constipation) की समस्या है वो गर्म दूध (milk) को दवा के तौर पर अपना सकते हैं।

    गले के लिए फायदेमंद
    दूध का सेवन करने से गला (throat) भी अच्छा रहता है। अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध (milk) के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं।

    तनाव को करेगा दूर
    ऑफिस से घर लौटने पर आप दिनभर का तनाव (Tension) भी अपने साथ लेकर आते हैं। ऐसे में हल्का गर्म दूध (milk) पीना आपको इस तनाव (Tension) से राहत दिलाने में मदद करेगा। दूध (milk) पीने के बाद दिनभर का तनाव (Tension) कम हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे।

    अनिंद्रा की समस्या में दिलाएगा राहत
    रात में दूध (milk) पीने का ये सबसे बड़ा फायदा है। कई ऐसे अध्ययन सामने आए हैं जिनके अनुसार, रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध (milk) पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • सूखी खांसी से निजात पान चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    Fri Oct 16 , 2026
    नई दिल्ली। आज के इस आधुनिक समय में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई समस्‍याएं उनमें से ही एक बीमारी सूखी खांसी (Dry cough) है । सूखी खांसी (Dry cough) बेहद खतरनाक होती है। खांसते-खांसते पूरे पेट में और पसलियों में दर्द होने लगता है। वैसे सर्दियों में खांसी होना एक आम बात है, लेकिन अगर आपको बार-बार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved