img-fluid

कांग्रेस विधायक करने लगीं CM नीतीश की तारीफ, RJD में मच गई खलबली!

March 08, 2021

पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा का नजारा बदला-बदला सा दिख रहा था। सदन की कार्यवाही में महिलाओं को मौका पहले दिया जा रहा था। महिला विधायक बारी-बारी से अपनी बातों को कह रही थीं। सत्ता पक्ष की महिला विधायक नितीश कुमार और एनडीए सरकार की गुणगान में लगीं थीं तो विपक्ष में बैठीं महिला विधायक बिहार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए सरकार से ठोस पहल की मांग कर कर रहीं थी।

इसी दौरान अचानक कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी खड़ा हुईं और उन्होंने जो कहा उससे पूरा सदन कुछ देर के लिए स्तब्ध हो गया। खासकर विरोधी दल के विधायक उनकी ओर देखने लगे कि आखिर प्रतिमा कुमारी ऐसा क्यों बोल रहीं हैं। कुछ विधायक तो उन्हें इशारा भी करने लगे कि वह चुप हो जाएं लेकिन उन्होंने बिना उनकी ओर ध्यान दिए हुए बोलना जारी रखा। खास बात यह थी कि उस समय सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

दरअसल, कांग्रेस विधायक प्रतिमा देवी ने अपने भाषण में बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पहल के बाद आज पंचायती राज में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बिहार में महिलाएं आज घर से निकल कर बड़े-बड़े पदों पर जा रही हैं इसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार को जाता है।

कांग्रेस की विधायक के द्वारा नीतीश कुमार का सदन के अंदर गुणगान आरजेडी को अच्छा नहीं लगा। लिहाजा आरजेडी विधायक प्रतिमा देवी को बार-बार रोकने की भी कोशिश कर रहे थे। बात बिगड़ती देख आरजेडी विधायक रेखा कुमारी भी खड़ी हुईं और लगे हाथ उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बधाई देते हुए कहा कि लालू यादव ने बिहार की महिलाओं को आवाज दिया।

कांग्रेस महिला विधायक नीतू कुमारी ने भी सीएम नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में महिलाओं का सम्मना बढ़ा है। नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे आने का मौका दिया। महिलाओं को और मौका मिले यह सीएम नीतीश से गुजारिश है। बीजेपी विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने भी नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हुआ करता था लेकिन आज महिलाएं घर से बाहर निकल रही हैं। कई घरों में महिलाएं नीतीश कुमार की तस्वीर को रोज अगरबत्ती दिखा पूजा भी करती हैं।

Share:

  • सिंधिया का जिक्र कर राहुल बोले- पार्टी में होते तो बन सकते थे सीएम

    Mon Mar 8 , 2021
    नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Ex-President Rahul Gandhi) ने आज भाजपा नेता (BJP) ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यक्रम में कहा कि सिंधिया कांग्रेस में निर्णायक भूमिका में थे, लेकिन भाजपा में पिछली सीट पर बैठे हुए हैं। दिल्ली में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved