
भोपाल। राजधानी की सेंट्रल जेल (Central Jail) में एक कुख्यात कैदी पर जानलेवा हमले की चर्चा जोरों पर है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से हमले की खबर से सिरे से खारिज किया जा रहा है। वहीं सूत्रों का दावा है कि वारदात को पुरानी रंजिश पर से अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार भोपाल सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) में बदमाश यासीन उर्फ मजिस्ट्रेड बंद है। इसी जेल में बदमाश राजा भी बंद है। करीब तीन दिन पहले राजा ने यासीन पर ब्लेड से हमला किया है। उसके चहरे पर दो वार किए गए हैं। सूत्रों की माने तो यासीन की नाक और गाल पर गेहरे घाव आए हैं। घटना के बाद यासीन और राजा को अलग-अलग सेल में अकेला रखा गया है। चर्चाओ की अगर माने तो राजा बदमाश जुबैर मौलाना का गुर्गा है। यासीन और जुबैर मौलाना गैंग में पूर्व में भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुके हैं। विवाद की शुरुआत एक लड़की के कारण हुई थी। यासीन युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। जबकि जुबैर भी उससे प्रेम करता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved