
कोलकाता। नंदीग्राम में नामांकन दाखिल कर वापस लौटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banarjee) पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तंज कसा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कहा है कि अगर दीदी चाहें तो उन्हें अतिरिक्त सेंट्रल सिक्योरिटी प्रदान की जा सकती है।
स्वपन दासगुप्ता ने ट्वीट किया है कि बाएं पैर में चोट लगने से चोटिल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अगर दीदी चाहें तो उन्हें अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा दी जा सकती हैं गृह मंत्रालय निश्चित तौर पर उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved