
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (stock market) में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। सुबह से ही बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रहा और अंत में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। NSE निफ्टी इंडेक्स 189 अंक गिरकर 14,721.30 पर बंद हुआ है। इसी तरह सेंसेक्स भी 562 अंकों की गिरावट के साथ 49,801.62 पर बंद हुआ, जो कारोबार के दौरान दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,561.12 तक भी पहुंचा।
शेयर बाजार में बुधवार को दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.15 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,721.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ओएनजीसी को सर्वाधिक करीब 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी गिरावट में रहे। वहीं, लाभ में रहने वाले शीर्ष शेयरों में आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved