img-fluid

Shivraj के खिलाफ सड़क पर नहीं उतरेंगे Kamalnath

March 19, 2021

  • लोकतंत्र सम्मान कार्यक्रम में पीसीसी चीफ (PCC Cheif) के शामिल होने पर असमंजस

भोपाल। प्रदेश में एक साल पहले कांग्रेस सरकार 20 मार्च 2020 को गिर गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस इस दिन को लोकतंत्र सम्मान पर्व के रूप में मनाने जा रही है। साथ ही भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सड़क पर नहीं उतरेंगे। उनके लोकतंत्र सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पर असंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों सरकार के खिलाफ आक्रामक नहीं दिख रहे हैं। विधानसभा में भी विपक्ष सरकार की घेराबंदी करने में असफल रहा है। कांग्रेस पिछले कुछ महीनों में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने सड़क पर उतरी, लेकिन कमलनाथ इन आंदोलनोंं से पूरी तरह से गायब रहे हैं। अब जब कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान को लेकर भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रही है, तब भी कमलनाथ इससे दूरी बनाए हैं। हालांकि पीसीसी सूत्रों का कहना है कि पीसीसी चीफ के पहले से अन्य कार्यक्रम तय हैं।

 

Share:

  • विश्व गौरैया दिवस विशेषः फुदकती गौरैया कब आएगी हमारे आंगन ?

    Fri Mar 19 , 2021
    – योगेश कुमार गोयल घर-आंगन में या खिड़की-दरवाजे पर बेधड़क फुदकने और चहकने वाली गौरैया आजकल हमें अपने आसपास नजर नहीं आती। छोटे आकार के इस खूबसूरत से पक्षी का बसेरा हमारे घरों तथा आसपास ही पेड़-पौधों पर हुआ करता था लेकिन अब यह पक्षी विलुप्ति के कगार पर है। इसकी आवाज सुनने को कान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved