img-fluid

BJP’s exploitative pathetic government को किसानों और जनता की एकता जड़ से उखाड़ देगी : Akhilesh

March 22, 2021

लखनऊ। चार साल में अपनी जनहित की एक योजना भी न बता पाने वाली भाजपा सरकार (BJP’s government) की उपलब्धियों की जो असत्य कथा मुख्यमंत्री इन दिनों सुना रहे हैं, हालात उनके झूठे होने की गवाही खुलकर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री किसानों की आय दुगनी कराने और नौजवानों को रोजगार देने के वादे सरकारी होर्डिंगों में दर्शा रहे हैं, पर आय दुगनी कैसे हो गई और रोजगार किसको मिला यह बताने से गुरेज कर रहे हैं। इसीलिए उनके सप्ताह पर्यन्त होने वाले जश्नों में जब बुझे दिल लेकर भाजपा कार्यकर्ता शिरकत नहीं कर रहे हैं तो आम जनता की क्या बात करें? ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की शोषणकारी दम्भी सरकार को किसानों और जनता की एकता जड़ से उखाड़ देगी। बेटी बचाओं और मिशन शक्ति के खोखले नारों की पोल तो रोज ही खुलती है। अखबारों में और टीवी चैनलों में हर रोज लूट, हत्या, बलात्कार के मामले छाए रहते हैं। बस्ती में एक बेटी पर घटिया नीयत से पुलिस ने फर्जी मुकदमों की लाइन लगा दी। भाजपा राज में राजधानी लखनऊ से सटे मोहन लालगंज में हुई एक घटना में एफआईआर दर्ज कराने में ही 22 माह का समय लग गया। एफआईआर भी तब दर्ज हुई जब कोर्ट ने आर्डर किया। पुलिस की मनमानी की यह बदनुमा मिसाल है। पीडि़त महिला को मंत्री जी सार्वजनिक रूप से दुत्कार रहे हैं। लोक भवन के सामने ही आत्महत्या के कई प्रयास हो चुके हैं।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन और चार साल के जश्न की एक हकीकत तो तब दिखाई दी जब बागपत में गांव प्रधान द्वारा जमीन पर कब्जे से पीडि़त बेटी ने सुनवाई न होने पर आयुष मंत्री और विधायकों के समक्ष ही आत्महत्या का प्रयास किया। मंत्री-विधायक तत्काल मैदान छोड़कर चले गए। मुख्यमंत्री जी के रामराज में पीडि़तों को न्याय मिलने की जगह दुत्कार ही मिलती है। भाजपा की शोषणकारी दम्भी सरकार को किसानों और जनता की एकता जड़ से उखाड़ देगी। सांच को आंच नहीं आती है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Central Rail: Mumbai Division ने अप्रैल 2020 से अब तक लोड किए 1454 parcel vans

    Mon Mar 22 , 2021
    मुंबई। मध्य रेल (Central Rail) के वाडीबंदर पार्सल लोडिंग डिपो लॉकडाउन के दौरान माल यातायात को आकर्षित कर रहा है। यहां जुलाई 2020 से 722 पार्सल वैन लोड (loaded parcel vans) किए गए। वाडीबंदर का पार्सल डिपो पार्सल भेजने वालों के लिए अधिक आरामदायक, सुलभ और आसान लोडिंग पॉइंट साबित हो रहा है। वहीं, मध्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved