
इंदौर। 21 मार्च की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 356 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 4524 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 3457 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 4147 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 64509 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 21 है। आज दिनांक तक कुल 944 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 2135 हो गई है।
311 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 61430 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved