भोपाल। कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया है। 12 मार्च को जारी की गई सूची में कमलनाथ का नाम 9वें नंबर पर था। नई सूची में कमलनाथ का नाम नहीं है। बताया गया कि स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई थी, तब दमोह उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ था। इस कारण संशोधित सूची से कमलनाथ का नाम हटाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम जोड़ा गया है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए असम जाएंगे। उनका पहला दौरा 25 मार्च को गुवहाटी का है। चूंकि दमोह में उपचुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में अब ज्यादा समय नहीं है, इसलिए कमलनाथ अब ज्यादा समय दमोह चुनाव के लिए देना चाहते हैं। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होना है, लेकिन इससे ठीक 5 दिन पहले स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची किए जाने से कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ बंगाल में प्रचार के लिए नहीं जाना चाहते हैं।
Share:Related Articles
सुनी सुनाई : मंगलवार 21 मार्च 2023
मंहगे विदेशी साफ्टवेयर से चुनावी सर्वे! मप्र में शासन प्रशासन पूरी तरह चुनावी मोड पर आ चुका है। राज्य सरकार के एक खास विभाग को सरकार की ओर से चुनावी सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर आ रही है कि इस विभाग ने सर्वे के लिए विदेश से मंहगे साफ्टवेयर खरीदे। लगभग 10 हजार […]
करोंद मंडी में दूसरे दिन भी छाई वीरानी
एक्सपोर्ट बंद होने का विरोध, व्यापारियों ने नहीं की खरीदी भोपाल। भोपाल की करोंद अनाज मंडी के व्यापारियों ने एक्सपोर्ट बंद होने के विरोध में आज दूसरे दिन भी गेहूं, चना समेत अन्य अनाज की खरीदी नहीं की। मंगलवार को भी मंडी में वीरानी छाई रही। हालांकि, व्यापारियों की हड़ताल की जानकारी कई किसानों को […]
शिवपुरी को नई पहचान दिलाएंगे बाघ
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पार्क में छोड़ा बाघ का एक जोड़ा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिवपुरी ऐतिहासिक प्राचीन पर्यटन नगरी है। नेशनल पार्क में आज दो बाघ के छोडऩे से अब शिवपुरी अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचाना जाएगा। पर्यावरण-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बाघों का संरक्षण और उनकी सुरक्षा […]