
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) की सप्लाई (supply) में देरी होने पर एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) को कानूनी नोटिस (Legal Notice) भेजा है। इसलिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोवीशील्ड (Covishield) का उत्पादन दोगुना करने के लिए भारत सरकार (Indian Government) से ग्रांट के रूप में मदद मांगी है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका(Oxford-AstraZeneca) द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन को सीरम भारत में कोविशील्ड ब्राड नेम से बना और बेच रही है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला (SII CEO Adar Poonawala) ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन(Covid-19 Vaccine) की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।
पूनावाला ने कहा कि कंपनी प्रति दिन 20 लाख खुराक का उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा,‘हमने अकेले भारत में 10 करोड़ से अधिक खुराक दी हैं और अन्य देशों को लगभग छह करोड़ खुराक का निर्यात किया है।’ सीरम इंस्टीट्यूट के साथ ही अन्य वैक्सीन उत्पादकों ने भी मुनाफा न लेने के लिए सरकार से सहमति जताई है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी दूसरी वैक्सीन कंपनी इतनी घटी कीमतों पर टीके उपलब्ध नहीं करा रही है। पूनावाला ने एक अन्य साक्षात्कार में कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट अन्य के मुकाबले भारत की अस्थाई जरूरतों को प्राथमिकता दे रहा है। कंपनी वर्तमान में छह से सात करोड़ टीके प्रति माह उत्पादन कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved