img-fluid

थायराइड को ऐसे करें कंट्रोल, इन चीजों का सेवन होगा फायदेमंद

November 12, 2026

नई दिल्ली। थायराइड बीमारी (Thyroid disease) थायराइड हार्मोन के अधिक निकलने के चलते होती है। थायराइड ग्रंथि गर्दन के अंदर तितली की आकार में होती है। इस ग्रंथि को अवटु ग्रंथि कहा जाता है। इस ग्रंथि से दो तरह का हार्मोन निकलता है। जब ग्रंथि से कम अथवा अधिक हार्मोन (Hormones) निकलने लगता है, तो थायराइड की समस्या होती है। थायराइड पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। यह एक आनुवांशिकी रोग है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज, तनाव (Tension) को दूर और आयोडीन का सेवन कर थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी थायराइड के मरीज हैं और थायराइड को कंट्रोल (Control) करने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

फैटी फिश
फैटी फिश (Fatty fish) यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयोडीन, एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) , एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक (Anti-carcinogenic) के गुण पाए जाते हैं। ये गुण मस्तिष्क को सभी प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। इसके लिए साल्मन, टूना, हेररिंग्स मछलियों का सेवन कर सकते हैं।



  • केसर
    थायराइड को कंट्रोल करने के लिए केसर (saffron) का सेवन जरूर करें। इसमें एमिनो एसिड पाया जाता है, जो थायराइड के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए रात में सोने से पहले केसर को भिगोकर रख दें। अगली सुबह केसर का सेवन करें। आप चाहे तो केसर दूध का भी सेवन कर सकते हैं। इससे मूड स्विंग (mood swing) का खतरा भी कम हो जाता है।

    केला
    अगर आप थायराइड के मरीज हैं, तो रोजाना केले का सेवन करें। आप चाहे तो सांभर, करी, रायता और सब्जी में केले का यूज कर सकते हैं। इसमें आयोडीन (Iodine) पाया जाता है, जो थायराइड में फायदेमंद होता है। इसके अलावा, आम और कटहल (मौसमी फलों) का सेवन करें।

    चना
    दक्षिण भारत समेत छत्तीसगढ़ और बिहार में चना की खेती की जाती है। इसके दाल का यूज खाने में किया जाता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक पाया जाता है, जो थायराइड को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। सप्ताह में दो बार चने का सेवन कर सकते हैं।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍स के रूप में न समझें। अगर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है तो सेवन करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • इन चीजों को डाइट में करें शामिल, महीने भर में उतर जाएगा नजर का चश्मा

    Thu Nov 12 , 2026
    भोपाल । आंखें (Eyes) हमारे शरीर के नाजुक हिस्सों में आती है. जिनकी देखभाल हमको अच्छे से करनी चाहिए. आज के समय में मोबाइल, टीवी और लैपटॉप (Mobile, TV and Laptop) पर लोगों का ज्यादा समय बीतता है जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाता है. इसका असर आंखों की रोशनी (eyesight) पर भी पड़ता है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved