
बिजनौर। यूपी के बिजनौर (Bijnor of UP) में कोरोना(Corona) ने 72 घंटे में ही एक दुल्हन(Bride) की खुशी को छीन लिया. कोरोना के चलते उस दूल्हे (Groom) की 2 दिन बाद ही मौत हो गई जो अभी दुल्हन को मायके से शादी(Wedding) कर लाया था. उसी रात बुखार (Fiver) के चलते अस्पताल में भर्ती(Admited to Hospital) हुआ और तीसरे दिन इलाज के दौरान दूल्हे अर्जुन ने अस्पताल में दम तोड़(Death) दिया.
बिजनौर शहर(Bijnor City) के मोहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी 25 अप्रैल को चांदपुर के कस्बा स्याऊ निवासी बबली के साथ हुई थी. 25 तारीख को अर्जुन की बारात धूमधाम के साथ स्याऊ गई थी और दिन में पूरी धूमधाम से बारात की चढ़त हुई और उसके बाद जयमाला फेरों की रस्में भी खुशी-खुशी पूरी होने के बाद शाम को 7 बजे के आसपास बारात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved