
जबलपुर। ठीक 4 महीने पहले सात जन्मों के बंधन में बंधे एक नवदंपति (The new couple) की कहानी का अंत इतना बुरा होगा, ये कोई सोच भी नही सकता. जबलपुर में पत्नी (Wife) ने अज्ञात वजहों से खुदकुशी(Suicide) कर ली. इसकी जानकारी जब जर्मनी (Germany) में काम करने वाले पति (Husband) को मिली तो उसने भी आत्महत्या(Suicide) कर ली.
सात समंदर पार बैठा पति अपनी पत्नी के चले जाने का गम सहन न कर सका. दिल दहला देनेवाली यह घटना जबलपुर(Jabalpur) के गोरखपुर थाना की है. यहां 4 महीने पहले ब्याह रचाकर पंजाब से जबलपुर आई एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली. गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर इलाके में 4 महीने पहले शादी (Married 4 months ago) रचाकर आई नवज्योति आज अपनी जिंदगी को अलविदा कह चुकी है. जैसे ही यह सूचना उसके पति को मिली तो जर्मनी में उसने भी मौत को गले लगा लिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved