img-fluid

Eid 2021: इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्योहार, जानें चांद दिखने की क्या है अहमियत

May 12, 2021

नई दिल्ली। रमजान का पाक महीना खत्म होने को है जिसकी शुरुआत 13 अप्रैल को हुई थी। ईद-उल-फितर (Eid-ul-fitr) के त्योहार के साथ ही रमजान का महीना (Month of Ramzan) समाप्त हो जाएगा। ईद-उल-फितर को मीठी ईद (Mithi Eid) भी कहा जाता है और यह मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। लेकिन ईद का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा यह हमेशा से ही चांद के दिखने पर निर्भर करता है।

13-14 मई को मनाया जाएगा ईद का त्योहार
हमेशा से ही चांद दिखने के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। 11 मई, मंगलवार को सउदी अरब (Saudi Arab) सहित खाड़ी देशों में चांद का दीदार करने की कोशिश की गई। लेकिन चांद नहीं दिखा। वहीं केरल में भी मंगलवार रात चांद नहीं दिखा जिसके बाद अब ये साफ हो गया है कि 12 मई, बुधवार को 29वें रोज़े के दिन चांद के दीदार के बाद 13 मई, गुरुवार को ईद का पर्व (Festival of Eid) मनाया जाएगा। कई देशों ने तो 13 मई गुरुवार को ईद मनाने की घोषणा भी कर दी है। हालांकि अगर 13 मई को 30वें रोज़े के दिन चांद दिखा तो ईद का त्योहार 14 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा।

क्या है चांद दिखने की अहमियत
दरअसल इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित है। चांद के दिखाई देने पर ही (After seeing the moon) ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान के पाक महीने की शुरुआत भी चांद दिखने के बाद ही होती है और इस महीने का समापन भी चांद के ​निकलने के बाद ही मीठी ईद के साथ होता है। आम तौर पर रमजान के 29 या 30 दिनों के बाद चांद दिखता है जिसके आधार पर ईद का त्योहार मनाया जाता है।

ईद के दिन होती है खास नमाज
ईद के मौके पर घरों में मीठे पकवान खास तौर पर सेवई बनाई जाती है। दोस्तों और रिश्तेदारों को ईदी बांटी जाती है। लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले ईद की खास नमाज अदा की जाती है। हालांकि मुस्लिम धर्म गुरु भी इस बार कोरोना की वजह से लोगों से घरों में रहकर ही ईद मनाने की अपील कर रहे हैं।

Share:

  • पहली लहर में 900 निगमकर्मी हुए थे संक्रमित, इस बार सिर्फ 100

    Wed May 12 , 2021
    कारगर रहे वैक्सीन के 2 डोज इन्दौर। नगर निगम (municipal Corporation)  के सफाईकर्मी पूरे संक्रमण (infection) काल में शहर की स्वच्छता के लिए तटस्थ रहे हैं। अपनी जान को जोखिम में डालकर भी शहर की सफाई, अस्पतालों से अपशिष्ट और श्मशान में दाह संस्कार में भी बड़ी सहभागिता दी है। इसी दौरान संक्रमण (infection)  के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved