पति पत्नी के बीच लड़ाई-झगडे तो होते ही रहते हैं, लेकिन कई बार झगडे काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं इसके अंजाम के बारे में कोई सोचता भी नहीं है। ऐसी ही एक दुर्घटना हुई रूस के Novokuznetsk शहर में रहने वाले कपल के साथ हुआ है। इस कपल (Couple) के बीच झगड़ा हो रहा था। लड़ाई के बीच में ही अपने पति से माफ़ी मंगवाने के लिए 101बजनी महिला उसके मुंह पर बैठ गई, लेकिन पति इस कारण से सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई। जब थोड़ी देर के लिए उसके पति ने रिस्पॉन्स (response) देना बंद कर दिया तब महिला उसके मुंह से उठी, लेकिन तब तक पति ही दुनिया से उठ चुका था।
दोनों की बेटी उस समय मौजूद थी, वह दौड़कर एक पड़ोसी को बुलाकर लाई, लेकिन तब पति की मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर बाद महिला को पता चला कि वाकई में उसके पति की मौत हो चुकी है. जैसे ही पड़ोसियों को इस मामले की खबर लगी, तो महिला के घर लोगों का जमावड़ा लग गया।
रिपोर्ट में स्थानीय सूचनाओं के आधार पर बताया गया है कि महिला पर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि यह अपने आप में काफी अजीब मामला है क्योंकि महिला यह कह रही है कि उसका मकसद अपनी पति का मर्डर करना नहीं था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved