
जबलपुर। शहर में हरियाली बढ़ाने और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर में निर्माणाधीन और प्रस्तावित उद्यानों सहित सौंदर्यीकरण के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण और शहर की आबोहवा को स्वच्छ बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उद्यानों के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द विकसित उद्यानों की सुविधा मिल सके। समीक्षा बैठक में महापौर ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रस्तावित योजनाओं को भी शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से सहित अन्य उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved