
यंगून। म्यांमार(Myanmar) में सत्तारूढ़ जुंटा के नेता(Junta Leader) मिन आंग लैंग (Min ang lang) ने कहा है कि देश की सर्वोच्च नेता रहीं आंग सान सूकी (Aung San Suu Kyi) अपने घर में पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें जल्द ही अदालत(Court) में पेश किया जाएगा। म्यांमार(Myanmar) में एक फरवरी को तख्तापलट (Coup) कर सत्ता पर कब्जे के बाद लैंग का यह पहला इंटरव्यू है। वीडियो लिंक के जरिये लिया गया यह इंटरव्यू हांगकांग के फीनिक्स टेलीविजन पर प्रसारित हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved