img-fluid

केला ही नही छिलका भी लाभकारी, चेहरे के दाग धब्‍बों को करेगा दूर, ऐसे करें इस्‍तेमाल

February 21, 2026

नई दिल्ली। आप तो जानते ही हैं कि केला एक सुपर फूड(Super food) है जिसमें विटामिन्स, मीनरल्स और कैल्शियम (Calcium) की भरपूर मात्रा होती है। केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका (Banana peel) सेहत के साथ -साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केले का छिलका लगा सकते हैं।

अगर आप एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो केले के छिलके का इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन बी, सी, ई, पोटेशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है जो मुंहासों और पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा झाइयों की समस्या को भी दूर रखता है। आइए जानते हैं केले के छिलके (Banana Peel) का किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

केले के छिलके का स्क्रब
त्वचा के लिए केले का छिलका बहुत फायदेमंद(Beneficial) होता है। स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको 3 चम्मच शकर, ओटमील का पाउडर, केले के छिलके का पाउडर लें। अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें।



  • इस तरह इस्तेमाल करें
    केले के छिलके में शहद और हल्दी को उंगलियों की मदद से अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को केल के साथ चेहरे पर रगड़ें। चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक रहने दें। फिर पानी से धोकर कपड़े से धो लें।

    डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाता है
    अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark circle) हैं तो केले का छिलका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके के रेशों और एलोवेरा (Aloe vera) को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स के नीचे लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 3 दिन आजमाएं।

    ऑयली स्किन के लिए
    अगर आप ऑयली स्किन (Oily skin) से परेशान है तो केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। केले के छिलके की अंदरूनी परत में नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं और छिलके को चेहरे पर रगड़ें। इस उपाय को हफ्ते में दो से तीन करने से बेहतर परिणाम मिलेगा।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा चढ़ता है शराब का नशा, जानिए वजह

    Sat Feb 21 , 2026
    नई दिल्ली। हमेशा से महिलाओं के मुकाबले पुरुष ही शराब पीने की रेस में आगे रहें हैं. लेकिन अब ये सारी बातें पुरानी होती जा रहीं हैं. महिलाएं (Women) हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं और अब शराब पीने के रेस में भी पुरुषों को पिछाड़ रहीं हैं. 1991 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved