
नई दिल्ली। वैक्सीनेशन कार्यक्रम (Vaccination Drive) में तेजी लाने के प्रयासों के मद्देनजर आज रात रूसी वक्सीन (Russian vaccine) स्पूतनिक-V (Sputnik-V) के करीब 28 लाख डोज(28 lakh doses) पहुंच जाएंगे. साथ ही जून महीने में इस वैक्सीन के 50 लाख डोज की सप्लाई की जाएगी. अगले दो महीने के भीतर 1.8 करोड़ डोज की सप्लाई की जाएगी. माना जा रहा है कि स्पूतनिक-V (Sputnik-V) की बड़ी सप्लाई होने के साथ ही देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम(Vaccination program) तेज रफ्तार पकड़ेगा. अब तक इसके 21 लाख डोज की सप्लाई भारत को की जा चुकी है.
इस बीच खबर है कि केंद्र सरकार अब हर रोज एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बना रही है. सूत्रों के मुताबिक जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते से ये संभव है. फिलहाल इस योजना को अमल में लाने के लिए सरकार हर महीने 30 से 32 करोड़ वैक्सीन के प्रोडक्शन पर ध्यान दे रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved