img-fluid

Jabalpur- रेल पटरी पर मिली महिला की लाश

June 20, 2021

जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत बेहदन रेल पटरी (Behden railway track under Bhedaghat police station) पर एक महिला की लाश बरामद हुई है। लोगों ने देखा कि लाश को जानवर नोच रहे थे, जिन्हें पत्थर मारकर भगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर शिनाख्ती के प्रयास शुरु किये।


  • जानकारी के अनुसार बेहदन रेल पटरी के पास शनिवार सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक महिला की क्षतविक्षत हालत में लाश पड़ी है, जिसे जानवर नोंचते हुए घसीट रहे हैं। लोगों ने शव नोंच रहे जानवरों को पत्थर मारकर भगाया, इस बीच कुछ लोगों ने महिला की पहचान करने की कोशिश की लेकिन समझ नहीं आया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होंने देखा कि शरीर पर चोट के निशान हैं, चेहरा भी स्पष्ट नहीं दिखा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की लाश तीन से चार दिन पुरानी है, शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • बिहार के इस गांव में अचानक आ गई बाढ़, दुल्‍हन लेने नाव से पहुंचा दुल्‍हा

    Sun Jun 20 , 2021
    गोपालगंज। बिहार(Bihar) के गोपालगंज में बाढ़ ने हर तरफ तबाही मचाई है. बारिश और बाढ़(rain and flood) की वजह से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों का पलायन जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों की शादी(Wedding) भी बाढ़ की वजह से प्रभावित हुई है. ऐसा ही एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved