उज्जैन। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (Madhya Pradesh Power Transmission Company Limited) ने 400 के. वी.उपकेन्द्र ताजपुर (उज्जैन )में 400/220 के.वी का एक अतिरिक्त 315 एमवीए तथा 220/132 के. वी.का एक अतिरिक्त 160 एमवीए ट्रांसफारमर सफलतापूर्वक स्थापित कर उज्जैन की पारेषण क्षमता को और मजबूती प्रदान की है। नवनिर्मित 400 के.वी.उपकेन्द्र उज्जैन में गत दिवस दोनों ट्रांसफारमरों को स्थापित कर ट्रांसमिशन कंपनी के अति उच्च्दाब निर्माण व परीक्षण एवं संचार संकाय ने उज्जैन जिले को पारेषण क्षमता में आत्मनिर्भर बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved