ग्वालियर। जिले के महाराजपुरा (Maharajpura) थाने के भोंडेरी गांव में शनिवार (Saturday) की सुबह खेत में खटिया पर एक दिव्यांग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के गले पर निशान नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए डेड हाउस भेज मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह महाराजपुरा थाने को सूचना मिली कि भोंडेरी गांव में श्रीकृष्ण गुर्जर (Shri Krishna Gurjar) के खेत पर सो रहे नेतराम गुर्जर की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपनी निगरानी में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पत चला कि नेतरात गुर्जर एक पैर से दिव्यांग था। उसकी शादी नहीं हुई थी। नेतराम के तीन भाई इसी गांंव में रहते हैं। घर में जगह नहीं होने के कारण नेतराम श्रीकृष्ण गुर्जर के खेत पर सोने के लिए जाता था। रात को भी वह भाई के घर खाना खाकर खेत पर सोने के लिए गया था। सुबह जब वह -नाश्ते के लिए भाई के घर नहीं पहुंचा तो उसे घरवाले देखने के लिए खेत पर आए। खटिया पर नेतराम (netram) का शव पड़ा था। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में गले में निशान नजर आ रहे हैं। इसलिए आशंका है कि दिव्यांग की गला घोंटकर हत्या की गई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कैनबरा। समूचे विश्व में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस 20,000 साल से भी ज्यादा समय पहले पूर्वी एशिया में अपना प्रकोप बरपा चुका है। इसके अवशेष चीन, जापान और विएतनाम के लोगों के डीएनए में मिले हैं। ‘करंट बायोलॉजी’ में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इन क्षेत्रों में आधुनिक आबादी के […]
जल जीवन मिशन के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री भोपाल। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हजारों गांवों में नल से पानी मिलने की शुरूआत हो रही है। अभी तक प्रदेश के 46 लाख परिवारों तक नलों से पानी पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जल जीवन मिशन के कुछ हितग्राहियों से […]
मप्र लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता और विशेष पुलिस स्थापना महानिदेशक कैलाश मकवाना में ऐसा क्या विवाद हुआ कि लोकायुक्त उन्हें हटवाने पर अड़ गये। लोकायुक्त संगठन से छन छनकर बाहर आ रही खबरों पर भरोसा किया जाए तो मकवाना के कुछ पत्रों से लोकायुक्त बेहद नाराज हो गये थे। मकवाना ने भ्रष्टाचार की शिकायतों पर […]
भोपाल। प्रदेश के परिवहन विभाग में ट्रांसफरों पर प्रतिबंध होने के बावजूद 216 परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक आदि के तबादले किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि परिवहन मंत्री को बताना चाहिए कि ये ट्रांसफर किसके इशारे पर किए गए हैं। अगर ये रूटीन ट्रांसफर हैं और 1 अप्रैल से प्रतिबंध […]