
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन (Former US NSA John Bolton) ने कहा है कि अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की वापसी के लिए केवल पाकिस्तान (Pakistan) ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने ये बयान एक इंटरव्यू के दौरान दिया। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी (Pakistan’s Intelligence Agency) और उनका इंटरनल सर्किल (inner circle) दशकों से तालिबान के संपर्क में है।
बोल्टन ने ये भी कहा कि जब से अमेरिका ने अफगानिस्तान से वापस जाने की बात की है और इसकी शुरुआत की है तब से तालिबान लगातार देश में अपने पांव फैला रहा है। कई जिलों को वो अपने कब्जे में कर चुका है। बोल्टन ने तालिबान को एक सुरक्षित जगह मुहैया करवाने पर पाकिस्तान की खिंचाई भी की है। उन्होंने यहां तक कहा तक कहा कि पाकिस्तान अमेरिका ही नहीं अफगानिस्तान फोर्स के खिलाफ भी काम करने में व्यस्त है। अफगान फोर्स के ऊपर हमला कराने में भी उसकी भूमिका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved