img-fluid

बिहार की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

October 23, 2026

सीवान। बिहार (Bihar) के सीवान जिले (Siwan district) के जामो थाना क्षेत्र (Jamo police station area) के आलमपुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में करीब 7 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। पटाखा कारोबारी अमीरुद्दीन, इनकी तीन पोतियां, एक पोता के अलावा दो मजदूरों की बात सामने आई है। हालांकि सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि अभी तक दो-तीन लोगों के ही शव बरामद किए जा सके हैं। अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव दल घर में प्रवेश कर रहा है। पूरी तरह छानबीन के बाद ही सही संख्या का पता चल पाएगा। धमाका शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाकों की आवाज से दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी को यह पता नहीं चल रहा था कि विस्फोट किधर हुआ है। बाद में लोगों को पता चला कि पटाखा कारोबारी अमीरूद्दीन के घर में ही विस्फोट हुआ है।


  • घर क्षतिग्रस्त, शवों के चीथड़े उड़ गए
    बताया गया है कि शुक्रवार को रोजाना की तरह घर के भीतर पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पटाखों में विस्फोट होने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट इतना भयावह था कि तीन लोगों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर घर के बाहर जा गिरे। घटनास्थल का दृश्य बहुत ही भयावह नजर आया। इस घटना के बाद पूरे गांव में खौफ का माहौल है।

    पटाखा कारोबारी की बहू की बच गई जान
    हादसे के दौरान आग लगने की जानकारी मिलते ही अभिरुद्दीन की बहू किसी तरह घर से बाहर निकलने में सफल रही और अपनी जान बचा ली। वहीं, विस्फोट के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    Share:

  • MP: फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही परिवार के होने से मचा हड़कंप

    Fri Oct 23 , 2026
    झाबुआ। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर फंदे से लटके युवक और युवती के शव मिले। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हलचल मच गई। मृतकों की पहचान आशा पिता छितू भूरिया (18 वर्ष) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved