
सतना । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) का कहना है कि वे विदिशा (Vidisha) में हुए दर्दनाक हादसे में आरोपियों को फांसी दिलवाएंगे. जबकि, इस मामले में कोई FIR ही नहीं हुई है. शाह सतना जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से चर्चा कर रहे थे. शाह सतना जिले के प्रभारी भी हैं.
उनसे मीडिया ने पूछा- पूर्व सीएम कमलनाथ ने विदिशा की घटना पर घोषणा की है. आपका क्या कहना है, तो मंत्री विजय शाह ने कहा कि हमें कमलनाथ से कोई मतलब नहीं है. आरोपियों को फांसी की सजा मिलेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं. फास्ट ट्रैक कोर्ट (fast track court) में मामला चलेगा और दोषियों को फांसी की सजा दिलवाएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved