मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है, तो वहीं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है।
कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है। बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढहने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।
Saddened by the loss of lives due to wall collapses in Chembur and Vikhroli in Mumbai. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. Praying that those who are injured have a speedy recovery: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसों पर दुख जताते हुए कहा, ‘मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।’ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में मरने वाले परिजनों को दो—दो लाख रुपये और घायलों को 50—50 रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया।
मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह से शनिवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोगों को बचाया गया है। मृतकों में से 14 लोगों की मौत चेंबूर इलाके में तो 3 की मौत विक्रोली में हुई। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया, ‘चैंबूर से चार शव बरामद किए हैं। इससे पहले 10 शव स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिए थे। चैंबूर में सात और विक्रोली में छह और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।’
Maharashtra | 11 people killed after a wall collapse on some shanties in Chembur’s Bharat Nagar area due to a landslide, says National Disaster Response Force (NDRF)
Rescue operation is underway. pic.twitter.com/W24NJFWThU
— ANI (@ANI) July 18, 2021
सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलजमाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भारी बारिश की वजह से गांधी मार्केट इलाके में सड़कों पर पानी भर जाने से रोजना आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वीडियो में देखें नजारा…
#WATCH | Maharashtra: Rainwater entered Mumbai’s Borivali east area following a heavy downpour this morning pic.twitter.com/7295IL0K5K
— ANI (@ANI) July 18, 2021
#WATCH | Maharashtra: Daily commuters’ movement affected as roads waterlogged, in Gandhi Market area following incessant rainfall. pic.twitter.com/1LpwYNVK0j
— ANI (@ANI) July 17, 2021
Maharashtra: Mumbai’s Sion Railway track waterlogged following heavy rainfall this morning pic.twitter.com/loTwsBrClG
— ANI (@ANI) July 17, 2021
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर बारिश जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। बारिश की वजह से रविवार सुबह लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में रविवार को भी बारिश जारी रहेगी।
Share: