देश राजनीति

अशोक तंवर का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस ब्लैकमेलर्स की पार्टी, G-23 गद्दारों का समूह

जयपुर। हरियाणा कांग्रेस (Hariyan congress) के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने जयपुर में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस समेत दूसरे राजनीतिक दलों पर हमला बोला। अब अपना भारत मोर्चा बना चुके अशोक तंवर (Ashok tanwar) ने जी-23 को गद्दारों का समूह बताया साथ ही कांग्रेस को ब्लैकमेलर्स की पार्टी कहा।

अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेसी खुद ही आपस में लड़कर कांग्रेस को मारने में लगे हैं। कई कांग्रेसी भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो जितना दबाव बनाएगा उतना ही कामयाब होगा, जबकि जो सच्ची राजनीति कर रहे हैं उन्हें जगह नहीं मिल रही है। संतुलन बनाने में AICC का रोल नजर नहीं आ रहा। साथ ही जनरल सेक्रेटरी सिस्टम ने भी पार्टी को बर्बाद ही किया है।



नए विकल्प की तलाश कर रहे लोग
उन्होंने कहा कि भाजपा इसलिए मजबूत है, क्योंकि कांग्रेसी आपस में लड़ रहे हैं। तंवर ने कहा कि राजस्थान में लोग नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं। राजस्थान में भी अपना भारत मोर्चा का शुभारंभ किया गया है। जो अच्छा नेतृत्व देना चाहते हैं, उन्हें हम एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि

देश में सिर्फ सांठगांठ की राजनीति चल रही है
राजस्थान में पेट्रोल के दाम देश में सबसे ज्यादा हैं। तंवर ने यह भी कहा कि कांग्रेस को मुस्लिमों के वोट चाहिए, लेकिन अल्पसंख्यक मेयर बनाने में दिक्कतें हैं, उन्होंने कहा कि देश में सांठगांठ की राजनीति चल रही है और राजनीतिक दल जो विचारधारा का सपना दिखाते हैं, वह सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं। उन्होंने केंद्र से भी तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

Share:

Next Post

शहर में रातभर में डेढ़ इंच बरसा पानी

Sun Jul 25 , 2021
सावन की शुरुआत रिमझिम के साथ… इंदौर। मौसम (weather) का मिजाज इस बार आगे-पीछे चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से बारिश (rain) तो हो रही है, लेकिन फुहारों से ही काम चल रहा है। सावन (sawan) की शुरुआत में ही इंद्रदेव (indradev)  मेहरबान हुए और रातभर में डेढ़ इंच पानी बरस गया। आगे भी […]