नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Himachal Pradesh’s Kinnaur) जिले में रविवार को भूस्खलन (Landslide) में 9 लोगों की मौत हो गई (9 dead)और चार घायल (Four injured) हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांग्ला-छितकुल के निकट बटसेरी के पास भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं।
पुलिस ने बताया कि एक टेम्पो पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 11 लोगों में से आठ की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले में इसी तरह की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस हादसे में 9 मृत्यु व 3 घायल होने की खबर दुखद है। मैंने किन्नौर ज़िला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए गए हैं। प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गयी है। इधर घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
नई दिल्ली । मीराबाई चानू (Mirabanu Chanu) ने 24 जुलाई 2021 को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में रजत पदक (Silver medal) जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनीं। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद बहुत से लोग उनसे प्रेरित (Inspired) हुए हैं। इनमें एक नाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) का भी शामिल है। […]
कोलकत्ता। बिहार के दरभंगा के निवासी संतोष कुमार यादव ने 24 घंटे से अधिक समय तक 700 किलोमीटर की यात्रा की और अपने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए कोलकाता पहुंचने। इस बीच उन्होंने दो बसे बदली दुर्भाग्य से, वह 10 मिनट की देरी से आया। यादव को कोलकाता के पूर्व में स्थित […]
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड ने ‘आत्मनिर्भरता’ शब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुना है। ऑक्सफोर्ड का कहना है कि ये शब्द उन अनगिनत भारतीयों की दिन-प्रतिदिन की उपलब्धियों को जाहिर करता है जिन्होंने कोरोना महामारी के खतरे से निपटने के लिए लगातार संघर्ष किया। इस शब्द का चयन भाषा विशेषज्ञों के एक पैनल […]
इंदौर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) 7 अक्टूबर की देर रात इंदौर (Indore) पहुंचे. यहां आने के बाद वे सीधा सराफा चौपाटी (Sarafa Chowpatty) पहुंचे. यहां उन्होंने इंदौरी व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया. इस बीच विधानसभा-1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) जैसे ही वहां पहुंचे, तो केंद्रीय मंत्री ने उन्हें गले लगा लिया. […]