भोपाल। पंजाब के संगरूर में खेली जा रही उन्नीसवीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप (जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप ) में मध्य प्रदेश राज्य एथेलेटिक्स अकादमी (athletics academy) के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने दो और पुनीत यादव ने एक, इस प्रकार तीन कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।
एथलेटिक्स अकादमी के चार बालक और तीन बालिका सहित सात खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री एस. के. प्रसाद, वीरेंदर कुमार और घनश्याम यादव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved