उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कल सुबह दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। कल यहाँ अतिथि के रूप में जिले केे प्रभारी मंत्री ध्वज वंदन करने पहुँचेंगे। आयोजन की फायनल रिहर्सल का निरीक्षण करने के लिए आज सुबह कलेक्टर एसपी समेत अन्य अधिकारी दशहरा मैदान पहुँचे। कल पूरे देश में आजादी का जश्न मनेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार भी दशहरा मैदान पर मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में कल सुबह जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे यहाँ ध्वज वंदन करेंगे तथा परेड की सलामी भी लेंगे। इधर पिछले एक हफ्ते से दशहरा मैदान पर पुलिस विभाग द्वारा मुख्य समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की जा रही थी। आज इसका फायनल रिहर्सल किया गया। यहाँ कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने मंच से लेकर दशहरा मैदान में की गई परेड की तैयारियों का जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टुकडिय़ाँ रिहर्सल में शामिल थी। मुख्य समारोह से पहले सभी पुलिसकर्मियों ने अब तक की गई तैयारियों का अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के लिए इस साल लाल किले (Red Fort) की काफी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है. इसी लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लाल किले पर मल्टी लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के लिए एंट्री गेट […]
परिवहन विभाग ने लंबे विवाद के बाद वाहन डीलर्स को ही पुराने वाहनों में भी नंबर प्लेट लगाने का आदेश दिया, इंदौर सहित पूरे प्रदेश में जल्द शुरू होगी सुविधा उज्जैन। मध्यप्रदेश में 2019 के पहले के 80 लाख से ज्यादा वाहनों में अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लग सकेगी। इन्हें वाहन निर्माता कंपनी […]
उज्जैन। खाचरौद नागदा के भाजपा नेता थावरचंद गेहलोत को केन्द्र सरकार ने कर्नाटक का राज्यपाल बनाया था, पहली बार आज पदभार ग्रहण करने के बाद वे उज्जैन पहुँचे और महाकाल मंदिर में दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत को मोदी सरकार के मंत्री मंडल विस्तार के बाद कर्नाटक के राज्यपाल की […]
उज्जैन। रात में शराब पीकर ढाँचा भवन क्षेत्र में फिर वारदात हो गई। यहाँ पूर्व में भी बदमाशों ने उत्पात मचाया था। बीती रात ढाँचा भवन क्षेत्र के सरस्वती नगर में शराबी बदमाशों ने हंगामा मचाया और यहाँ खड़े तीन वाहनों के काँच फोड़ दिए और तोडफ़ोड़ की। घटना के बाद रात मेें ही लोग […]