img-fluid

आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद है Vitamin A, जानें किन चीजों के सेवन से मिलेगा

June 05, 2026

नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन्स की जरूरत होती है। आपको अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे सभी विटामिन्स की कमी पूरी हो सके। शरीर के लिए विटामिन ए भी बहुत जरूरी है। विटामिन ए खासतौर से आखों के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन ए से त्वचा, हड्डियां (skin, bones) और शरीर की दूसरी कोशिकाएं मजबूत होती हैं। Vitamin A में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) होते हैं। जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते है।

विटामिन ए हमारे शरीर से सूजन की समस्या दूर करती है और इम्यूनिटी मजबूत (immunity strong) बनाने में मदद करती है। विटामिन ए फेफड़े, किडनी और दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती है तो इससे कई तरह की बीमारी हो सकती हैं।



  • विटामिन ए की कमी से बीमारी
    विटामिन ए (Vitamin A) की कमी से आंखों की रौशनी में कमी, आंखों में सूखापन, बाल रूखे हो जाते हैं। विटामिन ए की कमी से त्‍वचा में रुखापन, बार-बार सर्दी-जुकाम, कमजोरी, नींद नहीं आना, थकान, रतोंधी और निमोनिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करना जरूरी है।

    इन चीजों से विटामिन ए की कमी पूरी करें
    विटामिन ए की कमी पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में सब्जियों और फलों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन ए की कमी पूरी करने के लिए आप अंडा, पीली और नारंगी सब्जियां, पालक (vegetables, spinach), स्वीट पोटेटो, दूध, गाजर, पपीता, दही, सोयाबीन और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करते, कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • ब्लड प्रेशर को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो आज ही डाइट में शामिल कर लें ये फूड्स

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्‍ली। मौजूदा दौर में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है। हमारा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान (unhealthy food) इसकी असल वजह है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और किडनी (Heart disease, stroke and kidney) डिजीज जैसी बीमारियों (diseases) को बढ़ाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved