मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister ) एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in the Assembly ) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावा किया है कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी और पार्टी अपने बल पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में तीन दलों- शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन होने से उनके लिए विस्तार के अवसर बहुत कम हैं, जबकि भाजपा के लिए विस्तार के सर्वाधिक अवसर हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेता एवं पुणे जिला परिषद की सदस्य आशा बुचके ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि राज्य में तीन दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। साथ में सरकार चलाने की वजह से इन तीनों दलों को राज्य में विस्तार के अवसर अब सीमित रह गए हैं। भाजपा इससे पहले राज्य में गठबंधन में रहकर काम कर रही थी। इसी वजह से उसे विस्तार का अवसर बहुत सीमित था, लेकिन अब भाजपा ने गठबंधन की राजनीति से हटकर अकेले दम पर पूरे राज्य में अपना विस्तार शुरू किया है। भाजपा की योजना राज्य के हर क्षेत्र में अपना विस्तार करने की है और भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2024 में राज्य में अपने दम पर सत्ता हासिल करने की है। (एजेंसी, हि.स.)
इलेक्ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट Mi Band 6 बैंड को भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे Xiaomi के Smarter Living event के दौरान लॉन्च करेगी । यह स्मार्ट बैंड चीन में मार्च महीने में Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च […]
मुंबई (Mumbai)। क्रिकेट के प्रति न सिर्फ आम लोगों की बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स की भी दीवानगी खूब देखी जाती है. अक्सर बड़े मैचों में बॉलीवुड सेलेब्स ऑडियंस की तरह क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच जाते हैं और अपनी फेवरिट टीम के लिए चीयर करते हैं. बॉलीवुड सेलेब्स पर क्रिकेट खुमार इतना है कि साल 2011 में […]
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ‘नबन्ना चलो अभियान’ के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी आज मौन मार्च निकालेगी। बता दें कि बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के विरोध में गुरुवार को ‘नबन्ना चलो अभियान’ के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस के इस्तेमाल के साथ-साथ […]
नई दिल्ली (New Delhi)। देश में आम चुनाव 2024 में होना है और अभी समय भी है, किन्तु उससे पहले 2023 में कम से कम नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होंगे और यह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए रास्ते बनाएंगे। यही कारण है कि राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha […]