
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) गुरुवार तड़के 3.30 बजे भूकंप (Earthquake) के तेज झटकों से दहल उठा। आपदा प्रबंधन (disaster management) के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप (Earthquake) की वजह से करीब 20 लोगों की मौत(20 people died) हुई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan)के हरनाई के 14 किमी उत्तर-पूर्व में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप(Earthquake) आया।
प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने कहा कि छत और दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 20 मृतकों में एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं।
प्रांतीय गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हुई है। राहत व बचाव के प्रयास जारी हैं।’ बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने एएफपी को बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved