img-fluid

जेट ईंधन में पाम तेल का इस्तेमाल कर विमान ने भरी पहली परीक्षण उड़ान

October 07, 2021

जकार्ता। इंडोनेशिया(Indonesia) ने पाम तेल (palm oil) का जेट ईंधन (jet fuel) के रूप में आंशिक रूप से इस्तेमाल करके अपनी पहली परीक्षण उड़ान भरी। देश के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि घरेलू स्तर पर इस खाद्य तेल का उपयोग करने के लिए रचनात्मक तरीके ढूंढते हुए हम ईंधन के व्यावसायीकरण की योजना(commercialization plan) बना रहे हैं। विमान(Aeroplane) ने राजधानी जकार्ता (Jakarta) से पड़ोसी शहर बांडुंग (bandung) के लिए 100 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरी।

बता दें कि इंडोनेशिया (Indonesia) पाम तेल (palm oil) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। देश के वित्तमंत्री एयरलांगा हार्टर्टो ने एक आभासी सम्मेलन में कहा कि पाम तेल (palm oil) का इस्तेमाल बायोडीजल और बायो जेट ईंधन के रूप में विकसित करना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा के लिए वनस्पति तेल के इस्तेमाल का विस्तार करके ईंधन आयात को कम करने की इच्छुक है। ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जैव जेट ईंधन बाजार 14,000 किलोलीटर की दैनिक खपत को मानते हुए वार्षिक रूप से 11 खरब रुपये (7.72 करोड़ डॉलर) का संभावित बाजार होगा। इस लिहाज से देश को 1.2 लाख किलोलीटर तेल की जरूरत होगी।

Share:

  • यूनिसेफ ने चेताया-अफगानिस्तान में कुपोषण से 10 लाख बच्चों की जान को खतरा

    Thu Oct 7 , 2021
    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों (United Nations agencies) ने चेताया है कि इस साल के अंत तक अफगानिस्तान (Afghanistan) में पांच साल से कम उम्र के 32 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण (malnutrition) का शिकार हो सकते हैं। इन्हें यदि तत्काल उपचार नहीं मिला तो कम से कम दस लाख बच्चों के मरने का खतरा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved