
भोपाल। सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टीट्यूट (Samrat Ashok Technical Institute) विदिशा से पॉलीटेनिक डिप्लोमा (Polytechnic Diploma) कर रहे एक छात्र ने कल अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक आनंद नगर स्थित टीआईटी कॉलेज (TIT College) के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है। जिसमें उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। मां-पिता से माफी मांगते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की बात लिखी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। आज परिजनों की अगुवाही में बॉडी का पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराया जाएगा। टीआई अजय नायर (TI Ajay Nair) ने बताया कि दुश्यंत तिवारी पुत्र राधा कृष्ण तिवारी (18) मूलता: पन्ना का निवासी था। फिलहाल उसके पिता आनंद नगर स्थित टीआईटी कॉलेज में सुपरवाईजर के पद पर काम करते हैं। वहीं उन्हें सर्वेंट क्वार्टर मिला हुआ है। जिसमें दुश्यंत माता पिता के साथ रहता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved