
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। उद्योगपति उन बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। आप आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे। हमें पंजाब को दिल्ली की तरह बनाना है ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आए।
पंजाब के लोगों ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है लेकिन पंजाब का सिस्टम खराब है। यहां लोग उद्योग छोड़कर जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों से कहा कि जालंधर की नौ सीटें जिताने की जिम्मेदारी आपकी है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर शीर्ष पर ईमानदार सीएम और कैबिनेट है तो मैं चुनौती दे सकता हूं कि नीचे का पूरा ढांचा ठीक हो जाएगा। हमने दिल्ली में ऐसा किया। पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न ही कोई नया स्कूल बना और नहीं कोई कॉलेज और अस्पताल लेकिन खजाना कैसे खाली हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved