img-fluid

संक्रामक रोग इन दो गंभीर बीमारियों का बढ़ा सकते हैं खतरा

June 26, 2026

नई दिल्ली। जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कुछ संक्रामक रोग संभवतः अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी तंत्रिका तंत्र (nervous system) संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। जर्नल ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में प्रकाशित शोध प्रयोगशाला प्रयोगों पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि कुछ संक्रामक अणु प्रोटीन समुच्चय के अंतरकोशिकीय प्रसार को सुगम बनाते हैं, जो मस्तिष्क रोगों (brain diseases) की पहचान हैं।



  • शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि अनियमित श्रृंखला वाले प्रोटीन के समुच्चय तथाकथित प्रियन रोग में होते हैं। वे एक कोशिका से दूसरी कोशिका में जाने की क्षमता रखते हैं, जहां वे अपने असामान्य आकार को उसी तरह के प्रोटीन में स्थानांतरित करते हैं। इसके फलस्वरूप यह बीमारी पूरे मस्तिष्क में फैल जाती है।

    कुछ इसी तरह की घटना अल्जाइमर और पार्किंसन (Alzheimer’s and Parkinson’s) रोग में होती है, जो शोधकर्ताओं के अनुसार अनियमित श्रृंखला वाले प्रोटीन के संयोजन को भी प्रदर्शित करता है। प्रियन प्रोटीन का वह प्रकार है जिसकी वजह से मस्तिष्क में सामान्य प्रोटीन श्रृंखला असामान्य प्रोटीन श्रृंखला में बदल जाती है। तंत्रिका संबंधी यह बीमारी मनुष्यों और पशुओं दोनों में पाई जाती है।

    Share:

  • Health Tips: डिनर के बाद आइस्‍क्रीम खाना चाहिए या नहीं, जानिए

    Fri Jun 26 , 2026
    नई दिल्‍ली । अगर आप मीठा (Sweet) खाने के शौकीन (fond) हैं और रोज रात को डिनर (Dinner) के बाद मीठे में आइसक्रीम (ice cream) खाना पसंद करते हैं तो आप अनजाने में अपनी पर्सनालिटी (personality) को ही नहीं बल्कि सेहत (Health) को भी नुकसान (damage) पहुंचा रहे हैं। सुनकर हो सकता है आपको हैरानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved