खंडवा। खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल (BJP candidate Dnyaneshwar Patil) ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी को 81 हजार मतों से हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह पुरनी को 548831 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील को 630514 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान लगातार बढ़त बनाए हुए थे।
ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। 21वें राउंड में 42 हजार से ज्यादा मतों की निर्णायक बढ़त से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया था। भाजपा प्रत्याशी खंडवा में मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले दादाजी दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। जब वे मतगणना स्थल पर पहुंचे, तो ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया गया। मतगणना के रुझान और परिणामों से भाजपा खेमे में उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल मतगणना केंद्र पहुंचने के पूर्व खंडवा के दादाजी धाम पहुंचकर याचना की और धुनी माई में हवन किया। इस दौरान बुरहानपुर की पूर्व विधायक अर्चना चिटनिस और भाजपा नेता उनके साथ थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह (Wife Smt. Sadhna Singh) के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का, पूजा की थाली और दीपक खरीदा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी […]
बिना लाइसेंस मैथेनाल पाए जाने पर फैक्ट्री में संग्रहित मैथेनाल सील इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत इंदौर में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा ड्रग माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग द्वारा गुरुवार को सांवेर औद्योगिक क्षेत्र में कई […]
कटनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni District) में चिकनपॉक्स (chickenpox) और मीजल्स वायरस (measles virus) अपना कहर बरपा रहा है। जिसकी चपेट में खाम्हा, दशरमन समेत मुरवारी (Khamha, Dasarman, Murwari) ग्राम के तकरीबन 70 लोग आ चुके हैं। मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर अवि प्रसाद स्वास्थ्य विभाग की दल बल के साथ […]
नई दिल्ली। वैसे तो सेविंग अकाउंट में पैसों पर अधिक ब्याज (Interest Rates on Savings Accounts) नहीं मिलता है, लेकिन पैसों की जरूरत सेविंग अकाउंट से ही पूरी होती है। अचानक से आपको कुछ पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप सेविंग अकाउंट (Savings Accounts) से पैसे आसानी से निकाल सकते हैं, जबकि अगर आपने […]