बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही अपने देश से दूर हों, लेकिन वह अपने संस्कार नहीं भूलीं है।वह विदेश में रहकर भी हर भारतीय तीज त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी दीपावली के अवसर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस त्यौहार को पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ खास अंदाज में मनाया।
उन्होंने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस वाले घर पर लक्ष्मी पूजा की। इस खास मौके पर प्रियंका और निक दोनों ही ट्रेडिशनल वियर में नज़र आए। सिर पर पल्लू और मांग में सिंदूर भरे प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वहीं, निक सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में हैंडसम दिखाई नजर आ रहे थे ।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान की कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं,जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः । देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’
विदित हो कि इस समय सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी दीपावली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं कि प्रियंका विदेश में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूली ।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved