
पुणे। भारत के जाने-माने इतिहासकार और लेखक(Eminent historian and writer of India) बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल(Dinanath Mangeshkar Memorial Hospital, Pune) में निधन(death) हो गया। वे 99 वर्ष के थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर (ventilator) पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
बताया गया था कि बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था।