
नई दिल्ली। रेलवे (Railway) ने सोमवार से अपनी स्पेशल ट्रेन (special train) को रेगुलर (Regular) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना संकट(corona crisis) के बाद मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेन (Mail/Express Special and Holiday Special Train) की सेवा अब रेगुलर ट्रेनों (Regular Train) के जैसी होगी। ये ट्रेनें फिर से रेगुलर नंबर के साथ दौड़ेंगी। साथ ही रेल यात्रियों से अब स्पेशल किराया भी अब नहीं लिया जाएगा। रेल मंत्रालय(Ministry of Railways) ने सर्कुलर में कहा कि अगले कुछ दिनों में रेगुलर ट्रेनों का परिचालन लागू हो जाएगा।
रेलवे ने अब स्पेशल ट्रेनों को फिर से सामान्य ट्रेन की तरह चलाने का फैसला किया है। पूर्व रेलवे ने कहा है कि उन्होंने रेगुलर ट्रेन नंबर और किराए के साथ ट्रेन की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप भी रेलवे से यात्रा करते हैं और पूर्व रेलवे की ट्रेनों में यात्रा करने जा रहे हैं तो आप इस लिस्ट पर एक नजर डाल सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved