img-fluid

गृह मंत्री Narottam Mishra ने CM Kejriwal पर कसा तंज, कहा उनके कारण पूरी दिल्‍ली खांस रही

November 25, 2021

भोपाल। मध्‍यप्रदेश के गृहमंत्री (MP Home Minister Narottam Mishra) नरोत्तम मिश्रा भी आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। समय समय पर वे अपने राजनीतिक ट्वीट करते रहते है जिससे चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार उन्‍होंने दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Kejriwal) पर भी ट्वीट कर जमकर निशाना साधा।
बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट करते हुए कहा- “दिल्ली को नहीं संभाल पाने वाले अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। 10 वर्षों में केजरीवाल जी न यमुना को साफ कर पाए और न दिल्ली का प्रदूषण कम कर पाए। पहले अकेले केजरीवाल जी खांसते थे अब उनके कारण पूरी दिल्ली खांस रहीं है।”


बता दें कि गत दिवस मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हर चुनाव से पहले जीत का दावा करने वाली कांग्रेस की 2023 विधानसभा चुनाव में भी हार तय है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद धनबल, बाहुबल और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर ठीकरा फोड़ने वाली कांग्रेस को जनता उपचुनावों में पहले ही सबक सिखा चुकी है।

 

Share:

  • इस एक्टर के सिंगल होने पर दूसरी शादी का सोच सकती हैं Priyanka Chopra?

    Thu Nov 25 , 2021
    नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स पर 23 नवंबर को स्ट्रीम हुए जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो की काफी चर्चा हो रही है. इस कॉमेडी स्पेशल में प्रियंका चोपड़ा ने जिन मुद्दों पर पति निक जोनस को रोस्ट किया है, वे हेडलाइंस में बने हुए हैं. देसी गर्ल ने पति के करियर पर सवाल उठाए, वहीं एज गैप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved