img-fluid

Shaadi Ka Laddoo: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने मेहमानों को भेजे ‘शादी के लड्डू’, लिखा ये खास नोट

November 27, 2021

डेस्क। एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने हाल में ही सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया है। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सिलेब्स शामिल हुए थे। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस समेत सिलेब्स ने बधाइयों की बाढ़ लगा दी। लेकिन जो भी सिलेब्स और दोस्त दोनों की शादी समारोह में शिरकत नहीं कर पाए। उनके लिए इस नए जोड़े ने शादी के लड्डू के साथ साथ एक खास नोट भिजवाया है। जिसकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मसाबा ने शेयर की तस्वीर
राजकुमार की दोस्त और डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा किया है। जिसमें राजकुमार राव और पत्रलेखा ने उनके लिए मोतीचूर के लड्डू के साथ एक पर्सनलाइज नोट भेजा है। नोट में शादीशुदा जोड़े ने लिखा है ‘आखिरकार हमने कर दिखाया। हमे आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 11 सालों तक एक दूसरे के बेस्टफ्रेंड होने के बाद हमने चंडीगढ़ में शादी कर ली है। परिस्थितियों की वजह से आप हमारे खास दिन पर साथ नहीं थे। इसलिए हम ये खास तोहफा भेज रहे हैं जिससे आप इसे हमारे साथ सेलिब्रेट कर सकें। प्यार पत्रलेखा और राजकुमार।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

मसाबा ने लिखा खास मैसेज
मसाबा ने राजकुमार और पत्रलेखा के इस खास गिफ्ट की फोटो को शेयर करते हुए लिखा ‘दो खूबसूरत लोग एक साथ, मुबारक हो’

राजकुमार की शादी का वीडियो 
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल में ही अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें राजकुमार कहते दिख रहे हैं कि ‘पत्रलेखा हम एक दूसरे से कहते रहते थे लेकिन हम सोलमेट्स हैं और मैं इसमें विश्वास करता हूं। मेरी वाइफ बनने के लिए शुक्रिया।’ वहीं पत्रलेखा कहती दिखती हैं ’11 साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि जन्मों से जानती हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

11 साल से हैं साथ
राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तभी से वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे। जबकि पत्रलेखा ने राजकुमार को फिल्म ‘लव सेक्स ओर धोखा’ में देखा था। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी थी।

Share:

  • बालिका वधु में आनंदी की सौतन बनी थीं Mahima Makwana, अब सलमान खान की इस फिल्म से किया डेब्यू

    Sat Nov 27 , 2021
    डेस्क। सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा बिल्कुल हटके अंदाज में हैं। जहां सलमान एक सरदार पुलिस अधिकारी के किरदार में है तो वहीं आयुष शर्मा गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved