जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्रातंर्गत एक 66 वर्षीय वृद्ध द्धारा अपने घर पर किराये से रहने वाली एक 63 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुराचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसका कई मर्तबा शोषण किया। आरोपी की करतूतों से परेशान होकर पीडि़ता ने आखिकरकार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मानकुंवर बाई महिला कालेज से रिटायर्ड एक महिला कर्मचारी पिछले कुछ समय से गौतम जी की मढिय़ा क्षेत्र स्थित ज्वाला सिंह के नामक वृद्ध के मकान पर किराये से रह रहीं थी। एक दिन आरोपी ज्वाला सिंह वृद्धा के कमरे में पहुंचा और जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुराचार किया। महिला ने शर्म हयां के कारण चुप्पी साध ली और किसी को कुछ नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी के हौसले बुलंद हो गये और वह जब भी मौका पाता वृद्धा का दैहिक शोषण करने लगा। आरोपी की आये दिन की करतूतों से परेशान होकर महिला ने हिम्मत दिखाई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
बेलबाग और कुंडम पुलिस की कार्रवाई, 27 हजार की नगदी बरामद जबलपुर। बेलबाग और कुंडम पुलिस ने जुआं फड़ों पर दबिश देकर 15 जुआडिय़ों को रंगे हाथों इक्का-बली पर दांव लगाते हुए दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार 870 रुपये की नगदी व ताश के 52 पत्तें बरामद किये है। वहीं […]
जिन किसानों के खेत से नहर निकली उन्हें तक नहीं मिल रहा लाभ, पाटन तहसील की तिघरा माइनर नहर का मामला जबलपुर। हमारा देश कृषि प्रधान देश माना जाता है और केंद्र में बैठी हुई सरकार हो या राज्य में सत्ता चलाने वाली सरकार सभी मिलकर कृषि को उन्नत और फायदे मंद बनाने के लिए […]
आज फिर 161 मोबाईल धारकों को किये गये वापस जबलपुर। साल के अंत में जबलपुर पुलिस ने रिकार्ड कायम किया है, पिछले चार वर्षो की तुलना में वर्ष 2021 में पुलिस ने सर्वाधिक गुम हुए मोबाईल को तलाश कर उनके धारकों को वापस किये है। पुलिस ने इस वर्ष 611 मोबाईल ढूढ़कर नया रिकार्ड बनाया […]
चौतरफा विरोध के बीच मंगलवार सुबह चार्ज लेने पहुंची नई कमेटी, दागदार नियुक्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे लोग जबलपुर। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से गठित कमेटियों में शामिल नाम उजागर होते ही विरोध शुरू हो जाता है। शहर के अंजुमन मढ़ाताल की प्रबंधन कमेटी का भी यही हाल […]