
- पुराने दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी युवक गिरफ्तार
भोपाल। अयोध्या नगर थाना इलाके में रहने वाली 21 साल की युवती का कार से अपहरण और फार्म हाउस में बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता एक निजी दफ्तर में बतौर अकाउंटेंट पदसथ है। आरोपी-लड़की का पूर्व परिचित है। उसने घुमाने झांसा देकर लड़की को कार में बैठाया था। मामले में पुलिस ने अपहरण और बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है।
थाना प्रभारी पवन सेन ने बताया कि 21 साल की युवती इलाके में रहती हैं और नरेला संकरी जोड़ पर स्थित एक प्राइवेट दफ्तर में अकाउंटेंट का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके नितिन तायड़े नामक युवक से लंबे समय से पहचान हैं। करीब एक महीने से दोनों में कुछ ज्यादा ही घनिष्टता बढ़ गई थी। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि शनिवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह 9 बजे के आसपास ऑफि स पहुंची थी। इस दौरान बाहर उसे नितिन मिल गया। वह कार से आया था और बहला फु सलाकर कार से ले गया। वह कह रहा था थोड़ी ही देर में घूमकर आए जाएंगे। युवती ने उसे आफि स होने की बात की थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी उसे कार से कोलार इलाके के किसी फ ार्म हाउस पर लेकर पहुंचा था। वहां जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोपहर में वह उसे आफि स के पास छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी पीडि़ता ने परिजन को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे इसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।