img-fluid

गायक सोनू निगम ने कहा महाकाल दर्शन से मुझे शांति मिलती है

December 12, 2021

उज्जैन। पाश्र्व गायक सोनू निगम ने अपने नगर आगमन के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पूजन व जलाभिषेक किया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेशकुमार धाकड़ द्वारा सोनू निगम का सम्मान किया गया। चर्चा के दौरान प्रशासक ने मंदिर में प्रचलित निर्माण कार्यों के विषय में जानकारी दी। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित प्रकल्पों अन्नक्षेत्र, धर्मशाला, चिकित्सालय, गौशाला आदि  के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।



मंदिर में चल रहें कार्यों व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी से प्रभावित होकर श्री निगम द्वारा मंदिर प्रबंध समिति से निर्माण कार्यों के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया ताकि वे दान राशि देकर निर्माण कार्यों में अपना सहयोग प्रदान कर सकें। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, अनुराग चौबे, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

Share:

  • भाजपा की नगर कार्यकारिणी में रहेगा सिंधिया समर्थकों का दबदबा

    Sun Dec 12 , 2021
    उज्जैन। भाजपा की नगर कार्यकारणी की घोषणा लंबे समय से रुकी हुई है लेकिन शीघ्र ही इसे लेकर भोपाल में निर्णय हो सकता है। जानकारी मिली है कि नगर कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थक स्थानीय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.! यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भाजपा कि नगर कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved