img-fluid

देश में बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, 306 लोगों ने गंवाई जान

December 12, 2021

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7,774  नए मामले सामने आए हैं। आठ हजार 464 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

हालांकि, इस दौरान 306 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 92  हजार 281 पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को 559 दिन बाद सबसे कम सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों 8, 464 लोगों के ठीक होने के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,41,22,795 हो गई है।  इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 92,281 सक्रिय मरीज बचे हैं।  वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,75,434 हो गई है।

Share:

  • UP चुनाव से पहले BJP-BSP को झटका, पूर्वांचल के कई बड़े ब्राह्मण चेहरे सपा में शामिल

    Sun Dec 12 , 2021
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका दिया है. बीएसपी और बीजेपी के कई विधायक आज (रविवार को) सपा में शामिल हो गए हैं. पूर्वांचल के कई बड़े ब्राह्मण नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है. हरिशंकर तिवारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved