
जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्रातंर्गत महाराजपुर श्याम नगर में एक मिष्ठान दुकान में काम करने वाले कर्मी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब दुकान का मालिक कर्मी को उठाने के लिये पहुंचा तो उसने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर कर्मी फांसी के फं दे पर लटका था, जिसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रमोद साहू ने सूचना दी की उसकी श्यामनगर महाराजपुर में मिठाई की दुकान है। उसकी दुकान में रांझी निवासी सतीश साहू काम करता था। जो दिन में दुकान में काम करता और रात को यही आधारताल में किराये के मकान में रहता था। आज शनिवार सुबह जब सतीश दुकान नहीं आया तो उसके घर जाकर देखा, जहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से क ोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। जहां कमरे के अंदर सतीश पंखे में फंदा बनाकर झूला हुआ था, जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है, पुलिस को मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved